
लंदन। ऑस्कर में धूम मचाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के निर्देशक डैनी बोएल अपनी अगली फिल्म प्रसिद्ध लेखक सुकेतु मेहता की पुस्तक पर बनाने की तैयारी में हैं।
वेबसाइट कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम के मुताबिक बोएल ने मेहता की पुस्तक मैक्सिमम सिटी: बॉम्बे लॉस्ट एंड फाउंड पर फिल्म बनाने का अधिकार हासिल कर लिया है।
बोएल हाल ही में भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अगले वर्ष एक और फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आएंगे।