हास्य धारावाहिक में दिखेंगी स्मृति ईरानी

हास्य धारावाहिक में दिखेंगी स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली टेलीविजन कलाकार स्मृति ईरानी अब हास्य प्रधान धारावाहिक में नजर आएंगी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी विरानी का किरदार निभाने वाली स्मृति अब हास्य प्रधान विषय पर आधारित धारावाहिक मनीबेन डॉट कॉम में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वह अब तुलसी के किरदार से अलग हटकर कुछ कर रही हैं।

स्मृति ने कहा, ऐसी बात नहीं है कि मैं तुलसी के किरदार से ऊब चुकी हूं। इसने मुझे काफी कुछ दिया है लेकिन मैं अब बदलाव चाहती हूं। दरअसल ऐसे किरदार को निभाकर मुझे गर्व का अनुभव हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आठ वर्षो में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के1,800 से अधिक एपिसोड्स का प्रसारण हुआ। यह धारावाहिक पिछले वर्ष नवंबर में खत्म हुआ था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित