निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच समझौता

निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच समझौता

मुंबई। फिल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच राजस्व बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार तड़के खत्म हो गया। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच गत चार महीने से विवाद चल रहा था। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आने वाली फिल्मों के राजस्व के बंटवारे को लेकर आम सहमति बन गई है।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा मिले संदेश में कहा गया है, हड़ताल खत्म हो गई है, फिल्में अगले हफ्ते से प्रदर्शित होने लगेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

दिल्ली के एक फिल्म वितरक जोगिंदर महाजन ने हड़ताल खत्म होने की पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, हड़ताल खत्म हो चुकी है और अब फिल्में प्रदर्शित होंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित