जिगोलो की भूमिका में संजय सूरी

जिगोलो की भूमिका में संजय सूरी

मुंबई। फिल्म माई ब्रदर निखिल में एक समलैंगिक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता संजय सूरी अब फिल्म अनुभव में एक जिगोलो यानी पुरुष यौनकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे।

संजय ने कहा, मैं अनुभव में एक ऐसे रंगमंच कलाकार की भूमिका निभा रहा हूं जिसकी जिंदगी में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की वजह से बदलाव आता है। वह एक यौनकर्मी बन जाता है। वह संवदेनशील, सच्चा प्रेमी और एक वफादार दोस्त होने के बावजूद एक ऐसी जिंदगी जीने लगता है जिसकी उसके करीबी कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

इस फिल्म में दर्शाया गया है कि बॉलीवुड में महिलाओं की तरह पुरुषों को भी शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले निर्देशक राजीव नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस आज (5 जून)रिलीज हो रही है। इसमें जैकी श्राफ, राज जुत्शी, मीता वशिष्ठ, सुधा चंद्रन और श्रुति सेठ भी अहम भूमिकाओं में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित