
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्मकार करन जौहर की आगामी फिल्म में काम नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में जॉन की जगह अर्जुन रामपाल लेंगे।
करन हॉलीवुड फिल्म स्टेपमॉम का हिंदी संस्करण बनाने जा रहे हैं। जॉन को फिल्म में पति का किरदार निभाना था लेकिन अंत समय में जॉन ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। करन ने जॉन से पहले अभिनेता सैफ अली खान से संपर्क साधा था। माना जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री काजोल और करीना कपूर नजर आएंगी।