
नई दिल्ली। बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन आगामी फिल्म पा में गंजे दिखेंगे। प्रदर्शन पूर्व ही उनके नए रूप की हर जगह चर्चा हो रही है। शायद इसी वजह से गंजा बनना भी अब फैशन कहलाने लगा है।
हेयर स्टाइलिस्ट साल्वी का कहना है कि गर्मियों में गंजा बनना एक फैशन हो गया है। उन्होंने कहा, इसे आप कूल और स्टाइलिश कह सकते हैं।
फिल्म के लिए गंजा होने वाले अमिताभ पहले अभिनेता नहीं है। उनसे पहले आमिर खान ने फिल्म गजनी और सलमान खान ने तेरे नाम के लिए सिर मुंडवाए थे। विभिन्न हेयर स्टाइलिस्ट्स का भी मानना है कि गंजा होना भी एक फैशन है। खासकर गर्मियों में इसके फायदे भी हैं।