पहली बार रैंप पर साथ उतरेंगे रितिक और सुजेन

पहली बार रैंप पर साथ उतरेंगे रितिक और सुजेन

मुंबई। रितिक रोशन पत्‍‌नी सुजेन के साथ पहली बार रैंप पर चलेंगे। दोनों मकाऊ में 11 से 13 जून तक चलने वाले आईफा वीकेंड के दौरान फैशन एक्स्ट्रावैंगेंजा में फराह अली खान के डिजाइन किए गए कपड़े पहन रैंप पर चलेंगे।

12 जून को आयोजित होने वाले इस शो में सोनम कपूर भी डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा तैयार पोशाक पहन कर रैंप पर चलेंगी। शो में देश-विदेश के कई नामी डिजाइनर भाग लेंगे। इससे होने वाली कमाई फिल्म उद्योग की मदद के लिए दान दी जाएगी। इस बीच, यह भी घोषणा की गई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और ए.आर. रहमान को आइडिया आईफा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.6
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित