बार्बी बनी करीना

बार्बी बनी करीना

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आगामी फिल्म कमबख्त इश्क में लोकप्रियबार्बी डॉल के लुक में नजर आएंगी।

फिल्म में करीना की मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा, फिल्म में कुछ दृश्यों में करीना बार्बी की तरह दिखेंगी।

मल्लिका ने कहा कि फिल्म में करीना ने कुछ दृश्यों में बार्बी डॉल जैसे कपड़े पहने हैं। जब मैंने करीना को इस रूप में देखा तो मैं बोल पड़ी कि आप बार्बी डॉल लग रही हैं।

फिल्म कमबख्त इश्क का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में करीना के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार भी नजर आएंगे वहीं हॉलीवुड अभिनेता साइलवेस्टर स्टेलॉन, ब्रेंडॉन राउथ और डेनिस रिचर्ड भी पर्दे पर दिखेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित