स्लमडॉग सितारा रूबीना की आटोबायोग्राफी

स्लमडॉग सितारा रूबीना की आटोबायोग्राफी

लंदन। मुंबई की झुग्गियों से ऑस्कर के रेड कार्पेट तक का सफर तय करने वाली स्लमडॉग मिलिनेयर की बाल कलाकार रूबीना अली अब अपनी जिंदगी के अनुभवों को किताब का रूप देने वाली हैं। किताब अगले महीने तक बाजारों में होगी।

कांटेक्टम्यूजिक की रिपोर्ट के अनुसार रूबीना की आटोबायोग्राफी स्लमडॉग ड्रीमिंग: माय जर्नी टू द स्टार्स को लंदन की प्रकाशक संस्था ट्रांसव‌र्ल्ड प्रकाशित करने वाली है। किताब ब्रिटेन और अमेरिका में 16 जुलाई को बाजारों में आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाशकों ने कहा अली ने मुंबई के गरीबी वाले परिवेश से फिल्मों में पहुंचने तक की अपनी कहानी हमें खुद बताई।

रूबीना ने डैनी बायल की ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म में लतिका के बचपन की भूमिका निभाई थी। रूबीना पिछले दिनों अपने घर के टूट जाने के बाद सुर्खियों में आई थी, इसके बाद भारत सरकार और एक ट्रस्ट ने इस बाल कलाकार को एक घर देने का प्रस्ताव दिया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित