थिएटर की ओर बढ़े कोंकणा के कदम

थिएटर की ओर बढ़े कोंकणा के कदम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा आजकल नाटक खेलने की तैयारी में व्यस्त हैं। उनका पहला प्ले द ब्लू बग इसी माह के अंत में बेंगलूर में प्रदर्शित होगा।

इस प्ले को लेकर उत्साहित कोंकणा कहती हैं- रंगमंच पर कलाकारी दिखाने की इच्छा तो काफी पहले से थी, मौका अब मिला है। इसीलिए मैंने यह प्रस्ताव मिलते ही झट से स्वीकार लिया। कोंकणा ने बताया कि उन्होंने स्कूल और कालेज के दिनों में तो कई नाटकों में काम किया है, पर असल में रंगमंच का यह उनका पहला अनुभव ही होगा।

अतुल कुमार के द ब्लू बग में कोंकणा की भूमिका एक डॉक्टर की है। इस तरह का रोल आज तक उनके हिस्से नहीं आया। नाटकको लेकर उनके उत्साहित होने का एक कारण यह भी है। वैसे कोंकणा ने नाटक की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं बताया। बस, यही कहा कि यह ड्रामा लोगों को काफी गुदगुदाएगा और दर्शकों को इसे देखने में बहुत मजा आएगा। उन्होंने बताया कि बेंगलूर केबाद इस नाटक का प्रदर्शन अन्य शहरों में भी किया जाएगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित