वोग का पहला भारतीय चेहरा बनी दीपिका

वोग का पहला भारतीय चेहरा बनी दीपिका

लंदन। बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लातिन अमेरिकी वोग के आवरण पेज की शोभा बढ़ाने वाली पहली भारतीय सुंदरी बन गई हैं। फीमेल फ‌र्स्ट के अनुसार इस सुपर माडल भारतीय सुंदरी ने पिछले महीने वोग और कोसास पत्रिका के लिए तस्वीरें खिंचवाने के लिए लीमा पेरू का दौरा किया था। अपनी यात्रा के दौरान दीपिका लीमा स्थित मिराफ्लोर्स होटल के प्रेसीडेंशियल सुईट में ठहरी थीं।

इस सुईट में बिल क्लिंटन, ड्यूरान ड्यूरान और टामी हिलफिगर जैसी हस्तियां ठहर चुकी हैं। दीपिका ने कहा, प्रेसीडेंशियल पैलेस जिसका मैंने दौरा किया वह वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना है। इसकी सुंदरता बयां नहीं की जा सकती। पेरू की जनता ने जो गर्मजोशी मेरे प्रति दिखाई वह मेरे दिल में हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा, अगर अजनबी के तौर पर आप इतना सम्मान पाते हैं, तो मैं कल्पना कर सकती हूं कि आप अगर उनके प्रिय होंगे तो वे आपका कितना ख्याल रखेंगे।

उन्होंने कहा, चाहे वह पर्यटन मंत्री हों जिनसे मैं पेरू फैशन शो के दौरान मिली या फिर स्थानीय मार्केट का दुकानदार। सबसे मुझे इतना अपार स्नेह मिला कि मैं अब भी उनकी आभारी हूं। दीपिका ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर फैशन वीक पेरूवियन मोडा में भी हिस्सा लिया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.374998
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित