
लंदन। ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडाग मिलियनेयर के बाल कलाकारों ने अपने मनमोहक नृत्य से हांगकांग निवासियों का दिल जीत लिया।
शनिवार रात हांगकांग टीवी पर एक लाइव चैरिटी शो के दौरान आयुष महेश खेड़ेकर, अजहरुद्दीन मोहम्मद इस्माइल और रुबीना अली ने जय हो गाने पर खूबसूरत नृत्य पेश किया। तीनों ने इस दौरान दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
नृत्य के दौरान रूबीना ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि अजहर और आयुष कुर्ता पायजाता पहने हुए थे। नृत्य के बाद शो के प्रस्तुतकर्ताओं ने इस बात की घोषणा की कि तीनों के नृत्य के दौरान ही एक दर्शक ने फोन करके चैरिटी के रूप में 1,07,000 डालर देने की घोषणा की है।