पेरेंट्स संग नहीं आता पार्टी का मजा

पेरेंट्स संग नहीं आता पार्टी का मजा

मुंबई। बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रमुख एकता कपूर रविवार को 31 वर्ष की हो गई। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, लेकिन इस पार्टी में उन्होंने अपने पिता अभिनेता जितेंद्र और मां शोभा कपूर को आमंत्रित नहीं किया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके सामने वह पार्टी का आनंद नहीं उठा पाती हैं।

एकता ने कहा कि जन्मदिन की पार्टी वह अगले महीने रखेंगी। रविवार को वह आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी के मंदिर जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी में अपने माता-पिता के सामने असहज महसूस करती हैं, क्योंकि वे अभी भी उन्हें 12 वर्ष की बच्ची ही समझते हैं।

एकता ने कहा कि वह पार्टी के दिन अपने पिता जितेंद्र को अपनी मां के कमरे में बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता अभी भी उन्हें बच्ची ही समझते हैं। मां के बारे में उन्होंने कहा, वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं, इसलिए वह मेरी पार्टी में आ सकती हैं लेकिन मैं पापा को भी अकेले नहीं छोड़ सकती। इसलिए वह पापा के साथ रहेंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.6
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित