प्रेम कहानी पर फिल्म बनाएंगे मनोज

प्रेम कहानी पर फिल्म बनाएंगे मनोज

नई दिल्ली। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार एक बार फिर निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। इस बार वह भारत-पाकिस्तान से जुड़ी एक प्रेम कहानी को केंद्र में रखकर फिल्म बनाएंगे।

मनोज कुमार ने दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, वैसे मेरे दिमाग में तीन विषय हैं लेकिन मैंने पहले भारत-पाक मसले से जुड़ी प्रेम कहानी पर केंद्रित फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। यह फिल्म केवल राष्ट्रप्रेम पर आधारित नहीं होगी।

बॉलीवुड को उपकार, शहीद और पूरब और पश्चिम जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले मनोज कुमार ने कहा, मेरी आगामी फिल्म में आप भारत और पाकिस्तान की कई समानताओं को देख सकेंगे क्योंकि हम पहले एक ही मुल्क थे।

उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर फिल्म इस कारण बना रहे हैं क्योंकि उनका जन्मस्थल पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के मशहूर शहर अब्बोट्टाबाद है। उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्म में कुछ पाकिस्तानी कलाकारों को भी शामिल करेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित