
लंदन। 3डी फिल्मों का मजा लेने के बाद अब दर्शक जल्दी ही 6डी फिल्मों का भी आनंद उठा सकेंगे।
कांटेक्टम्यूजिक की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश कंपनी लाइट सिनेमा ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में पहले 6डी सिनेमाघर का निर्माण किया है। कंपनी का इसके पीछे उद्देश्य यूरोप में उच्चस्तरीय डिजिटल थिएटर्स का निर्माण करना है।
नई तकनीक के तहत बनाए गए इस विशेष थिएटर में 3डी फिल्मों को पर्यावरणीय तत्वों जैसे बारिश, हवा और गंध से जोड़ा जाएगा। साथ ही थिएटर की कुर्सियों की गति भी विशेष रहेगी।