
मकाऊ।। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजेश खन्ना ने अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आईफा] समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के हाथों ग्रहण किया।
पुरस्कार लेने के बाद राजेश खन्ना ने अमिताभ को बाबूमोशाय कहकर धन्यवाद दिया। दरअसल दोनों 1971 में फिल्म आनंद में एक साथ नजर आए थे। इसी फिल्म में उन्होंने अमिताभ को बाबूमोशाय कहा था।
66 वर्षीय राजेश खन्ना ने कहा, 16 वर्ष बाद हम एक साथ एक मंच पर आए हैं। मैं तहे दिल से अमिताभ का शुक्रिया अदा करता हूं।
गौरतलब है कि राजेश खन्ना ने अराधना, कटी पतंग और अमर प्रेम जैसी फिल्मों में काम किया है।