
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान कंधे के ऑपरेशन और इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] के बाद एक बार फिर से फिल्मों में मशगूल होने वाले हैं। वह डॉन 2 में हैरतअंगेज स्टंट करने की तैयारी में हैं।
यह फिल्म डॉन-द चेस बिगिन्स अगेन की सिक्वल होगी। इसके निर्देशन की कमान भी फरहान अख्तर के हाथों में होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष मई में आयरलैंड और बर्लिन में की जाएगी।
फरहान ने कहा, शाहरुख हमेशा से ही बहुत साहसी रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य की समस्याओं ने उन्हें परेशान कर रखा है। इस फिल्म में शाहरुख कुछ हैरतअंगेज स्टंट करेंगे। सूत्रों की माने तो डॉन 2 में शाहरुख दोहरी भूमिका में होंगे।