
मुंबई। बहुत कम लोगों को पता होगा कि फिल्म देव डी में बेहतरीन अभिनय कर वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता अभय देओल एक बेहद अच्छे कार्टूनिस्ट भी हैं।
अभय की इस छिपी हुई प्रतिभा का खुलासा हाल ही में निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया, जो अभिनेता के बेहतरीन दोस्त हैं। कश्यप ने बताया कि अभय बेहतरीन कार्टूनिस्ट हैं और कार्टून के जरिए कहानी कहने में उनका सानी नहीं हैं। वह न केवल अच्छे कार्टूनिस्ट है बल्कि कागज पर उतारे गए उनके चित्र से ध्वनि साफ झलकती है।
निर्देशक ने कहा कि वह उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते थे लेकिन अभय ने फिल्म ब्लैक फ्राइडे की कहानी कहने में बेहद मदद की। उन्होंने विस्फोट की घटना को कागज पर उतार दिया जिससे शूटिंग के दौरान काफी मदद मिली।