
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और अक्षय खन्ना के अभिनय कला के मुरीद तो आप होंगे लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि एक गायन में तो दूसरा डिजाइनिंग के क्षेत्र के भी अच्छे जानकार हैं।
मकाऊ में हाल ही में संपन्न अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के समारोह में जहां रितिक ने गीत गाकर अपनी कला से लोगों को परिचित कराया वहीं अक्षय खुद के डिजाइन किए गए कपड़े पहनकर पहुंचे।
रितिक ने तेरा जैसा यार कहां गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया वहीं अक्षय की ड्रेस की ओर भी सभी आकर्षित होने से नहीं बच सके। अक्षय ने कहा कि उन्हें कपड़ों की डिजाइनिंग करना पसंद है।