
नई दिल्ली। फिल्म कमबख्त इश्क के निर्देशक सब्बीर खान का कहना है कि अभिनेता अक्षय कुमार की हाल की कुछ असफल फिल्मों से वह चिंतित नहीं हैं।
खान ने कहा, अक्षय की फिल्मों की असफलता का असर मुझ पर नहीं है क्योंकि फिल्म आखिर फिल्म होती है। एक निर्देशक के रूप में आप यह जानना चाहते हैं कि दर्शक इसे देखना चाहता है या नहीं। हाल ही में अक्षय की दो बड़ी फिल्में चांदनी चौक टू चाइना और 8 इंटू 10 तस्वीर बॉक्स आफिस पर बुरी तरह पिटीं थी।
खान ने कहा, मेरा मानना है कि अक्षय के साथ जिसने काम किया वह उनके साथ दोबारा काम करना चाहता था। वह एक अच्छे इंसान और बेहतरीन अभिनेता हैं।
गौरतलब है कि कमबख्त इश्क 13 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय के अलावा हॉलीवुड अभिनेता सिलवस्टर स्टलोन और करीना कपूर भी हैं।