मकाऊ पहुंचे आशुतोष ने की मौज मस्ती

मकाऊ पहुंचे आशुतोष ने की मौज मस्ती

हांगकांग। आइफा के लिए मकाऊ पहुंचे स्लमडॉग मिलेनियर के बाल कलाकार आशुतोष लोबो गाजीवाला अपने परिवार और मित्रों के साथ ओशियन पार्क देखने गए। पार्क के मुख्य द्वार पर ही आशुतोष का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

आशुतोष ने ऑस्कर पुरस्कृत फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर में बाल कलाकार सलीम की भूमिका निभायी थी। आशुतोष के लिए ओशियन पार्क एक नया और अलग ही तरह का अनुभव रहा। आशुतोष ने कहा कि ओशियन पार्क काफी अच्छा और देखने लायक है अगर हांगकांग आना हो तो ओशियन पार्क जरूर जाना चाहिए। आशुतोष ने कहा कि मैंने पहली बार डॉल्फिन को देखा और सिर्फ देखा ही नही बल्कि ये मेरे लिए एक विस्मयकारी अनुभव रहा।

इसके बाद आशुतोष एशियन एनीमल्स भी देखने गये। आशुतोष ने ओशियन पार्क में केबल कार, डॉल्फिन और सीलिंग शो का भी आनंद उठाया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित