आयशा के लिए भारत लौट रहे हैं अभय

आयशा के लिए भारत लौट रहे हैं अभय

मुंबई। फिल्म देवदास और देव डी के जरिए अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके अभिनेता अभय देओल अपनी अगली फिल्म आयशा के लिए न्यूयार्क से भारत लौटने की तैयारी में हैं।

अभय ने कहा, मैं जून के आखिर में लौट रहा हूं और ऐसे में तैयारी के लिए मेरे पास दो सप्ताह का समय है। मैं अपनी खुद की फिल्म निर्माण कंपनी शुरू कर रहा हूं और मैंने अपनी पठकथा का खाका भी तैयार कर लिया है। इस वक्त मेरे पास बहुत काम हैं। उन्होंने न्यूयार्क में रहने के बारे में कहा, मैं न्यूयार्कवासी की तरह महसूस नहीं करता लेकिन यहां रह कर पूरे लुत्फ उठा रहा हूं।

गौरतलब है कि आयशा में अभय के अलावा अभिनेत्री सोनम कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.375
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित