जॉन ने पढ़ी कुरान

जॉन ने पढ़ी कुरान

मुंबई। फिल्म न्यूयार्क में कबीर खान नाम के एक अनिवासी भारतीय मुस्लिम की भूमिका निभा रहे अभिनेता जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के लिए पवित्र कुरान का अध्ययन किया।

पारसी धर्म से ताल्लुक रखने वाले अब्राहम ने कहा, यह फिल्म की तैयारी का एक हिस्सा था। आज का दर्शक एक सही फिल्म को अच्छी तरह पहचानता है। मैं दर्शकों के मुताबिक ही काम करना चाहता हूं।

उनके एक मित्र ने बताया, जॉन ने नेट के सहारे कुरान का अनुवाद पढ़ा। उन्होंने इस पवित्र किताब के उचित उच्चारणों का अध्ययन किया।

गौरतलब है कि फिल्म न्यूयार्क में जॉन के अलावा कैटरीना कैफऔर नील नितिन मुकेश भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.6
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित