उच्चारण बना परेशानी का सबब

उच्चारण बना परेशानी का सबब

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में काम करने के दौरान उच्चारण को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ब्रिटिश उच्चारण के कारण कैटरीना को फिल्म की डबिंग के दौरान दिक्कत हुई, हालांकि वह हिंदी बोलने का लगातार प्रयास कर रही हैं। यह खूबसूरत अभिनेत्री फिल्म में डबिंग के काम को सबसे कठिन मानती हैं।

संतोषी खुद अपनी फिल्म के डबिंग पर ध्यान दे रहे थे, जिस कारण कैटरीना की मुसीबत और बढ़ गई थी। कैटरीना ने कहा कि डबिंग के दौरान शब्दों के उच्चारण में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.25
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित