संस्कृत में भजन गाएंगी लता

संस्कृत में भजन गाएंगी लता

हैदराबाद। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर अब संस्कृत में गाने जा रही हैं। वह संस्कृत के सात गानों को अपनी आवाज देंगी। ये सभी गाने भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति में लिखे गए हैं। गाने अन्नामय्या के नाम से मशहूर संत-कवि टी. अन्नामाचार्य ने लिखे हैं।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम [टीटीडी] की ओर से लता की आवाज में ये गीत रिकार्ड कराए जाने की प्रक्रिया जारी है। टीटीडी की ओर से यह काम देख रहे एम. मोहन ने बताया कि गानों का संगीत रिकार्ड कर लताजी को भेज दिया गया है। अब जल्द से जल्द गाने की रिकार्डिग पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि टीटीडी के संगीतकारों ने ही इन गीतों का संगीत तैयार किया है। इन सात गीतों के अलावा लता की आवाज में तीन और गाने रिकार्ड कराने की संभावना है।

सोलहवीं सदी के महान संत-कवि अन्नामय्या ने पूरा जीवन भगवान वेंकटेश को समर्पित कर दिया था। उन्होंने संस्कृत में लगभग सौ और तेलुगु में करीब 14 हजार गीत लिखे हैं। तेलुगु में लिखे उनके दो हजार गीत रिकार्ड हो चुके हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित