करीना में अपनी झलक देखती हैं रवीना

करीना में अपनी झलक देखती हैं रवीना

नई दिल्ली। जानी मानी अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि आज के दौर में करीना कपूर उनकी पसंदीदा अदाकारा हैं और उनमें उन्हें अपनी झलक दिखाई देती है।

रवीना ने बताया, नई अभिनेत्रियों में करीना के अंदर मुझे अपनी कुछ झलक दिखाई देती है। वह बहुत मजबूत और प्रतिभावान हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री रवीना इन दिनों सिंगापुर में छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने कहा, आजकल ज्यादातर अभिनेत्रियां कद में छोटी हैं। मुझे लंबी लड़कियां पसंद हैं। करीना की लंबाई अच्छी है। अभिनेत्री को इसी तरह होना चाहिए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित