
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में चर्चित डकैत की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह की योजना फिल्मों का निर्देशन करने की है।
सुशांत ने कहा कि मैं फिल्म के निर्देशन के बारे में सोच रहा हूं और संभवत: अगले साल तक मैं अपना सपना पूरा कर सकूंगा। वर्मा ने ही सुशांत को हिन्दी फिल्मों में पहली बार मौका दिया। वर्मा की चर्चित फिल्म सत्या में उन्होंने भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें कौन और जंगल जैसी फिल्मों में मौका दिया गया। इसके अलावा इस कलाकार को द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और लक्ष्य में भी देखा गया।