सादगीपूर्ण फिल्म है मार्निंग वाक: रजत कपूर

सादगीपूर्ण फिल्म है मार्निंग वाक: रजत कपूर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता रजत कपूर का मानना है कि आने वाली फिल्म मार्निंग वाक की कहानी सादगीपूर्ण है। इस फिल्म में वह अनुपम खेर के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। अरूप दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर के इर्दगिर्द घूमती है और परिवार के साथ उसके रिश्तों को दर्शाती है। फिल्म में शर्मिला टैगोर ने खेर के दोस्त की भूमिका निभाई है।

कपूर ने कहा कि इसकी कहानी सहज, सीधी और बेहतरीन है, जिसमें बॉलीवुड की अन्य फिल्मों की तरह मेलोड्रामा नहीं हैं। फिल्म की सादगी ने ही उन्हें इसकी तरफ आकर्षित किया। इससे पहले मैने गांधी को नहीं मारा में खेर के बेटे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने कहा कि उनका चरित्र मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। उन्होंने कहा कि फिल्म में शहरी जिंदगी का चित्रण किया गया है। फिल्म में मेरा चरित्र उहापोह की स्थिति से भरा है जिसकी एक आम परिवार में हर बेटे द्वारा सामना किए जाने की संभावना रहती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित