यानी ने किया मल्लिका को गीत समर्पित

यानी ने किया मल्लिका को गीत समर्पित

लास एंजिलिस। बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मल्लिका शेरावत को यूनानी संगीतकार यानी के रूप में एक बड़ा प्रशंसक मिल गया है जिन्होंने यहां एक संगीत समारोह में अपना नया गीत चेंजेज हरियाणा की इस छोरी को समर्पित कर दिया। सात हजार दर्शकों वाले संगीत समारोह में 54 वर्षीय यानी ने जैसे ही यह कहा कि उनका यह गीत मल्लिका को समर्पित है, सारा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह पहली बार है जब यानी ने अपना कोई गीत किसी को समर्पित किया है। खबरों के मुताबिक यानी ने लास एंजिलिस में आयोजित अपने संगीत समारोह में मल्लिका को आमंत्रित किया था। इसके जवाब में मल्लिका ने कहा कि मैं तभी आऊूंगी जब आप एक गीत मुझे समर्पित करें। यानी ने गत रात मल्लिका के नाम गीत समर्पित कर दिया। समारोह में उस समय परदे पर यानी द्वारा मार्च 1997 में आगरा के ताजमहल में पेश किए गए भव्य संगीत समारोह की वीडियो तस्वीरें दिखाई जा रही थीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.75
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित