फिर भारत आएंगी केली मिनॉग

फिर भारत आएंगी केली मिनॉग

मुंबई। मशहूर गायिका केली मिनॉग इस साल अगस्त में एक बार फिर भारत आने की तैयारी कर चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्म ब्लू में गाना गाने और अभिनय करने के लिए भारत आ चुकीं मिनॉग इस फिल्म के संगीत के प्रचार के लिए यहां पहुंचेंगी।

। फिल्म निर्देशक टोनी डी क्रूज ने बताया मिनॉग अगस्त में ब्लू का संगीत रिलीज करने के लिए मुंबई पहुंचेंगी। क्रूज ने कहा कि मिनॉग के लिए यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में न सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि इसके गाने भी गाए हैं। इस कारण वह इस फिल्म से जुड़ी प्रत्येक चीज से ताल्लुक रखना चाहती हैं। ब्लू एक बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें मिनॉग के अलावा अक्षय कुमार, संजय दत्त, कैटरीना कैफ, जायेद खान और लारा दत्ता ने काम किया है। टोनी, जान अब्राहम और सोनल चौहान को साथ लेकर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर चुके हैं। टोनी ने कहा कि अगर मिनॉग उनकी फिल्म में काम करना चाहेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित