एक मिनट के लिए निर्देशक बने अध्ययन

एक मिनट के लिए निर्देशक बने अध्ययन

मुंबई। अभिनेता अध्ययन की निर्देशक बनने की इच्छा उस समय पूरी हुई जब उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म जश्न की शूटिंग के दौरान एक मिनट के लिए निर्देशन की कमान संभाली। अध्ययन ने कहा कि बातचीत के दौरान ही भट्ट साहब ने मुझसे एक दृश्य का निर्देशन करने के लिए कहा। मैं बहुत घबराया हुआ था, लेकिन उन्होंने मुझमें विश्वास पैदा किया और मैं यह कर सका।

जश्न का निर्देशन रक्षा मिस्त्री और हसनैन हैदराबादी कर रहे हैं। फिल्म में अध्ययन के अलावा अंजना सुखानी और शहाना गोस्वामी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित