शाहरुख से मिलने को बेताब एक फिल्मकार

शाहरुख से मिलने को बेताब एक फिल्मकार

पणजी। दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव (सेफ) में हिस्सा लेने आई मालदीव की प्रसिद्ध फिल्मकार फातिमाथ नहूला की दिली तमन्ना है कि एक दिन शाहरूख खान से उनकी मुलाकात हो। शाहरूख से मिलने की नहूला की बेताबी को इसी से समझा जा सकता है कि वह जिन दो इच्छाओं के साथ भारत आई हैं उसमें शाहरूख से मिलना भी शामिल है। चार दिनों तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव में नहूला की चर्चित फिल्म युसूफ दिखाई जाने वाली है। यह एक गूंगे व बहरे व्यक्ति को मिलने वाली चुनौतियों पर आधारित है। नहूला कहती हैं, मैं वाकई में शाहरूख से मिलना चाहती हूं। कोई है जो मुझे उनसे मिलवा सके। उन्होंने कहा, मालदीव में सलमान खान और आमिर खान भी बहुत लोकप्रिय हैं लेकिन शाहरूख का कोई मुकाबला नहीं। वह सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.499998
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित