पुरुष भेष में नजर आएंगी रानी

पुरुष भेष में नजर आएंगी रानी

मुंबई। लोकप्रिय अभिनेत्री रानी मुखर्जी नई फिल्म दिल बोले हडि़प्पा में पुरुष भेष में नजर आएंगी। वे इस फिल्म में सरदार बनी हैं। इस अंदाज में दर्शक रानी को पहली बार देखेंगे।

गौरतलब है, दिल बोले हडि़प्पा रोमांटिक कॉमेडी है। यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें रानी पंजाब की ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सरदार का भेष धारण करती है। खास बात यह है कि दिल बोले हडि़प्पा में रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर की जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी। यह फिल्म आगामी 16 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित