
मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी फिल्म शॉर्ट कट- द कॉन में अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित थे लेकिन अब सिमी से जुड़े दृश्य को ही इस फिल्म से हटा दिया गया है।
इस फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं। उन्होंने कहा कि सिमी की भूमिका को फिल्म से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमें फिल्म में तारतम्यता लाने के लिए ऐसा करना पड़ा। हम चाहते थे कि फिल्म दो घंटे की बने और अब यह दो घंटे एवं सात मिनट की है। गौरतलब है कि शॉर्ट कट- द कॉन एक हास्य फिल्म है और इसका निर्देशन नीरज वोहरा ने किया है। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है।