
नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि वह अपने पिता विनोद खन्ना के साथ फिर से काम करना चाहेंगे। अक्षय और उनके पिता 12 साल पहले फिल्म हिमालय पुत्र में एक साथ दिखे थे। अक्षय ने कहा कि मैं अपने पिता के साथ फिर काम करना पसंद करूंगा। डैड एक बेहतरीन अभिनेता और मेरे आदर्श हैं। फिलहाल किसी फिल्म में हम एक साथ काम नहीं कर रहे हैं लेकिन मैं मौका मिलने पर उनके साथ काम जरूर करना चाहूंगा। बॉर्डर और दिल चाहता है जैसी फिल्मों में काम कर चुके अक्षय की अगली फिल्म शॉर्ट कट-द कॉन इज ऑन है। इस फि ल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं।