3 नायिकाओं के प्रेम में व्यस्त दिखेंगे विवेक

3 नायिकाओं के प्रेम में व्यस्त दिखेंगे विवेक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय अपनी आगामी फिल्म प्रिंस में तीन-तीन नायिकाओं के साथ प्रेम-संबंधों में व्यस्त दिखेंगे।

इस फिल्म को 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होना है। विवेक की नायिकाओं के नाम हालांकि उजागर नहीं किए गए लेकिन फिल्म की निर्माता कंपनी टिप्स ने नायिकाओं की संख्या की पुष्टि कर दी है।

टिप्स फिल्म्स के प्रबंध निदेशक कुमार तौरानी ने कहा, प्रिंस बनाने का विचार खासा रोमांचक है। हमें पूरा यकीन है कि यह फिल्म लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेगी। इस फिल्म के बॉक्स-आफिस पर अच्छा व्यवसाय करने की उम्मीद है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित