टीवी की दुनिया में मिनी की वापसी

टीवी की दुनिया में मिनी की वापसी

मुंबई। वीडियो जॉकी (वीजे) से टेलीविजन रिएलिटी कार्यक्रम प्रस्तोता बनीं मिनी माथुर एक बार फिर टीवी की दुनिया में लौट आई हैं।

मिनी एक नए रिएलिटी कार्यक्रम के प्रस्तोता के रूप में दिखेंगी, जिसका नाम इस जंगल से मुझे बचाओ नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम ब्रिटेन के रोमांचक टेलीविजन कार्यक्रम आई एम ए सेलिब्रेटी..गेट मी आउट ऑफ हीयर! का भारतीय संस्करण है।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को जंगल के बीच विपरीत परिस्थितियों में जीवन-यापन करना होगा। इस कार्यक्रम की पहली कड़ी मलेशिया में फिल्माई जाएगी। इससे पहले इंडियन ऑयडल कार्यक्रम पेश कर चुकीं मिनी इस जंगल से मुझे बचाओ कार्यक्रम वीजे युधिष्ठिर के साथ प्रस्तुत करेंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:2.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित