अपनी जिंदगी को परदे पर उतारेंगे अनुराग बसु

अपनी जिंदगी को परदे पर उतारेंगे अनुराग बसु

मुंबई। गैंगस्टर और लाइफ इन मेट्रो जैसी कामयाब फिल्मों के निर्देशक अनुराग बसु अब खुद की जिन्दगी पर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

बसु ने बताया, अभी तक हम दूसरों की कहानी को परदे पर उतारते रहे हैं, लेकिन अब वह वक्त आ गया है जब हम खुद की कहानी परदे पर उतारें। गौरतलब है कि कुछ साल पहले बसु को ल्युकेमिया नामक घातक बीमारी हो गयी थी, डॉक्टरों की वजह से अब मैंने इस घातक बीमारी से निजात पा ली है।

बीमारी ठीक होने के बाद बसु ने 2006 में गैंगस्टर- ए लव स्टोरी और 2007 में लाइफ इन ए मेट्रो जैसी कामयाब फिल्मों का निर्देशन किया। फिलहाल इन दिनों बसु निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म काइट्स का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में रितिक रोशन और चर्चित मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मूरी ने अभिनय किया है। फिल्म हिन्दी और अग्रेजी दो भाषाओं में एक साथ रिलीज की जा रही है।

बारबरा की तारीफ करते हुए बसु ने कहा, मेरी जिन्दगी में बारबरा एक आजीवन दोस्त मिल गई है। हम उसके साथ एक और फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...

आपकी रुचि इनमे भी होगी

इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित