ग्लैमरस किरदार से खुश हैं अमृता

ग्लैमरस किरदार से खुश हैं अमृता

मुंबई। राजश्री की फिल्म विवाह में परंपरागत भारतीय नारी का किरदार करने वाली अमृता राव अब आने वाली फिल्म शार्टकट में ग्लैमरसर भूमिका से अपने प्रशंसकों को चौंकाने वाली हैं। राजकुमार संतोषी की फिल्म द लीजेंड आफ भगत सिंह से करियर की शुरूआत करने वाली अमृता का मानना है कि उन्हें अभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

अमृता राव ने कहा, अभी मेरी यात्रा शुरू हुई है। मैं किसी एक भूमिका में नहीं बंधना चाहती। विवाह और वेलकम टू सज्जनपुर के बाद मैं शार्टकट में ग्लैमरस किरदार करके खुश हूं। उनका कहना था कि वह अपनी सुविधानुसार अलग-अलग भूमिकाओं में सहज महसूस करती हैं।

शार्टकट 10 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसके बारे में अमृता ने कहा कि उन्हें इस फिल्म की पटकथा की मौलिकता पसंद है। अमृता ने कहा, फिल्म में मैं अक्षय खन्ना के साथ एक अभिनेत्री के किरदार में हूं। मैं कुछ साल पहले मिलन लूथरा की दीवार में उनके साथ काम कर चुकी हूं, जब मैं नई-नई थी। अमृता ने अक्षय के व्यक्तित्व के विविध पहलुओं की तारीफ भी की।

अमृता राव ने फिल्म में मानसी नाम की लड़की की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, जब मैं कोई किरदार निभाती हूं तो बेहतर चरित्र चित्रण, जबरदस्त संवाद और किरदार की प्रस्तुति में विविधता चाहती हूं।

उन्होंने कहा, इसमें कई हास्य तत्व हैं क्योंकि अरशद वारसी का किरदार बहुत मजाकिया है और उनकी संवेदनशीलता मेरे और अक्षय के किरदार से बिल्कुल अलग है। शार्टकट एक प्रेम कहानी, ड्रामा और थ्रिलर है, जो दर्शकों को हंसाएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित