करीना को भायी बिकनी

करीना को भायी बिकनी

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत बड़े बजट की फिल्म कम्बख्त इश्क के निर्देशक शब्बीर खान का कहना है कि करीना बिकनी में काफी सहज महसूस कर रही थीं। यह फिल्म शुक्रवार (आज) प्रदर्शित हुई।

पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन करने वाले खान ने कहा, करीना को बिकनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं हुई। अगर वह यह कहती आ रही हैं कि वह अब तक बिकनी में सहज महसूस नहीं कर रहीं थी, तब कम्बख्त इश्क में उनका बिकनी वाला दृश्य आने वाले दिनों के लिहाज से उनके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

करीना ने इससे पहले कहा था कि वह अब तक अपनी फिल्मों में बिकनी नहीं पहनती थीं क्योंकि उनकी मां और गुजरे जमाने की अभिनेत्री बबीता को यह पसंद नहीं था। इससे पहले करीना ने टशन में भी बिकनी पहनी थी लेकिन बबीता उसे लेकर खुश नहीं थीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित