शाहिद में है अपने पिता की अभियन क्षमता: अमोल गुप्ते

शाहिद में है अपने पिता की अभियन क्षमता: अमोल गुप्ते

मुंबई। फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने में शाहिद कपूर के साथ काम कर रहे अभिनेता अमोल गुप्ते का कहना है कि शाहिद ने अपने पिता पंकज कपूर की अभिनय क्षमता को खुद में बसा लिया है। फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे गुप्ते ने आईएएनएस से कहा, शाहिद ने गुड्डू की भूमिका निभाई है। उन्होंने इस पात्र के सभी पहलुओं को अपने अभिनय के जरिए बखूबी जिया है। यह पात्र हकलाकर बोलता है और उन्होंने इसके साथ पूरा न्याय किया है। गौरतलब है कि गुप्ते ने आमिर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म तारे जमीं पर की पटकथा लिखी थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित