प्रकाश झा ने लांच किया चैनल

प्रकाश झा ने लांच किया चैनल

मुंबई। फिल्मकार से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले प्रकाश झा ने बिहार में मौर्य टीवी के नाम से एक नया चैनल लांच किया है।

झा ने कहा कि उनके चैनल में मनोरंजन के साथ-साथ खबरें भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार को अपनी आवाज की जरूरत थी, जिसे मौर्य टीवी पूरा करेगा। झा ने इस बात से इंकार किया कि चैनल के जरिए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा हि यह एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चैनल होगा। झा ने यह भी कहा कि वह चैनल के दिन प्रति दिन के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। चैनल के संचालन की जिम्मेदारी आजतक चैनल के पूर्व ब्यूरो प्रमुख सुजीत झा को सौंपी गई है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित