भारतीय उपन्यास पर बनेगी हॉलीवुड फिल्म

भारतीय उपन्यास पर बनेगी हॉलीवुड फिल्म

नई दिल्ली। भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित उपन्यासों पर इन दिनों हॉलीवुड कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। स्लमडॉग मिलियनेयर के बाद अब कीप ऑफ द ग्रास नामक उपन्यास पर हॉलीवुड निर्माता फिल्म बनाने जा रहे हैं।

कीप ऑफ द ग्रास भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) से स्नातक 29 वर्षीय बजाज का पहला उपन्यास है। इस उपन्यास ने बहुत जल्दी ही सफलता हासिल कर ली है। इसकी अब तक 25,000 प्रतियां बिक चुकी हैं। बजाज का उपन्यास मा‌र्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की यात्रा और उनके संस्मरणों पर आधारित दि मोटरसाइकिल डायरीज से प्रभावित दिखता है। बजाज का उपन्यास येल विश्वविद्यालय से स्नातक 25 वर्षीय भारतीय युवक की सड़क मार्ग से भारत यात्रा पर आधारित है। पिछले वर्ष प्रकाशित इस उपन्यास में भारतीय मूल के युवा के बारे में बताया गया है, जो अपनी जड़ों की खोज में निकलता है। उपन्यास के कथानक ने हॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है। बैटमैन बिगिन्स और डार्क नाइट जैसी सफल फिल्म बना चुके मोजेक मीडिया ग्रुप ने समय नष्ट किए बिना इसकी पटकथा पर काम शुरू कर दिया है।

हॉलीवुड फिल्मों वाटरबॉर्न और बॉम्ब दि सिस्टम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके बेन रेखी इस फिल्म के निर्देशक होंगे। फिल्म के कलाकारों का चुनाव अब तक नहीं किया गया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित