लंदन। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने लंदन के एक आलीशान इलाके में दो करोड़ पाउंड में एक अपार्टमेंट खरीदा है।
वेबसाइट द एशियन न्यूज डॉट को डॉट यूके के मुताबिक शाहरुख लंबे समय से लंदन में एक आशियाना तलाश रहे थे और अंतत: उन्हें मध्य लंदन के पार्क लेन क्षेत्र में एक अपार्टमेंट मिल गया है।
खबरों के मुताबिक शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म माई नेम इज खान की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में लंदन दौरे पर आए शाहरुख ने यह अपार्टमेंट खरीदा है।
ज्ञात हो कि शाहरूख फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में अक्सर लंदन आया करते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ यहां वक्त बिताते हैं।