वंडरलैंड बनाना चाहते थे जैक्सन

वंडरलैंड बनाना चाहते थे जैक्सन

न्यूयॉर्क। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन नेवरलैंड की तरह का सपनों का एक घर वंडरलैंड लास वेगास में बनाना चाहते थे।

न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि माइकल लास वेगास के लगभग ढ़ाई करोड़ डॉलर के इस महलनुमा घर को देखकर अभिभूत थे। उन्होंने इसे पहली बार 2007 में देखा था। माइकल चाहते थे कि वे इसमें अपने बच्चों के लिए भूमिगत खेलने का मैदान और सुरंगें बनाएंगे। एक सूत्र ने बताया कि उन्हें वह पसंद था। उन्होंने कहा था कि वे उसमें नेवरलैंड की तरह सब कुछ बनाना चाहते हैं। माइकल इस महलनुमा घर को नया रूप देकर उसे नया नाम वंडरलैंड देना चाहते थे, लेकिन पूरी कीमत का इंतजाम नहीं कर सके।

सूत्र ने बताया कि वह अपने आगामी टूर से इसके लिए रकम इकट्ठा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनका सपना सच नहीं हो सका।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित