एयरपोर्ट पर सुनील शेट्टी के कपड़े चोरी

एयरपोर्ट पर सुनील शेट्टी के कपड़े चोरी

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इन दिनों शूटिंग कर रहे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी पोशाक चोरी होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि हो सकता है कि हवाई अड्डा कर्मियों की मिली भगत से इस घटना को अंजाम दिया गया हो।

शेट्टी के इस आरोप ने एयरपोर्ट्स कंपनी ऑफ साऊथ अफ्रीका (एसीएसए) को बैचेन कर डाला है। शेट्टी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार उनके साथ ऐसी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह यहां लौटकर आएंगे क्योंकि इस मुल्क से उन्हें बेहद प्यार है। शेट्टी ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हवाई अड्डे पर सामान की देखरेख करने वालों को पता होता है कि उनमें क्या है और 10 मिनट में ही ताले खुल भी जाते हैं।

हवाई अड्डा अधिकारियों का कहना है कि शेट्टी को इस बारे में कम से कम एयरलाइन को सूचित करना चाहिए था और हवाई अड्डे पर मौजूद पुलिस को शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित