
नासिक। दूसरे नासिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री आशा पारेख को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने धर्मेंद्र को और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह पाटिल ने आशा पारेख को कल रात यहां आयोजित एक भव्य समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। नासिक से अपने जुड़ाव को याद करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के के जन्म स्थान पर सम्मानित होकर वह अभिभूत हूं। जबकि पारेख ने अपने संबोधन में आनंदमय जीवन जीने और एकजुट रहने की बात कही।
समारोह के समापन के दिन महोत्सव के निदेशक मुकेश कनेरी, अभिनेता शेखर सुमन, बाल कलाकार अविका गौर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शोभा बाचव और एनसीपी सांसद समीर भुजबल भी मौजूद थे।