
लंदन। अपने बीच किसी तरह के चक्कर से इंकार करने के बाद स्लमडॉग मिलिनेयर की सितारा जोड़ी देव पटेल और फ्रीडा पिंटो अंतत: यहां अपनी फिल्म के लिए आयोजित स्क्रीनिंग समारोह में एक साथ शामिल हुई।
डेली मेल ऑनलाइन की खबर के अनुसार 19 वर्षीय अनिवासी भारतीय देव और मुंबई की रहने वाली फ्रीडा की मुलाकात तथा दोनों के बीच चक्कर डैनी बॉयले की फिल्म स्लमडॉग. की शूटिंग के दौरान चला था, लेकिन उन्होंने ऑस्कर अवार्ड मिलने के बाद कभी भी एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी। फैशन पत्रिका वोग की बेस्ट ड्रेस्ड सूची में स्थान पाने वाली 24 वर्षीय फ्रीडा समारोह में काले परिधान में आई, जबकि देव पटेल जींस और सफेद कमीज के साथ ब्लेजर में आए। पहले इन दोनों ने कहा था कि वे केवल दोस्त हैं, लेकिन फिल्म में उनके साथ काम कर चुके अनिल कपूर का कहना था कि जब मैं उनसे मिला तो मुझे लगा कि उनके बीच कुछ पक रहा है। कुछ ही दिन बाद फ्रीडा पिंटो के होने वाले पति रोहन अंताओ ने दोनों के बीच रिश्ते में आई दरार के लिए देव को जिम्मेदार ठहराया था।