
मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि औसत लोग ही जोखिम लेने से बचते हैं और वह सुरक्षित रास्ता चुनने में यकीन रखते हैं।
उनकी बतौर निर्माता नई फिल्म तेरे संग है। यह फिल्म एक किशोरी के गर्भवती होने पर आधारित है। इसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है।
खेर ने कहा, मैं समय-समय पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाता हूं। आपको अपने जीवन में कोशिश करनी चाहिए और साथ ही जोखिम मोल लेना चाहिए। मेरा मानना है कि औसत लोग ही सुरक्षित रास्ता चुनते हैं।
उन्होंने कहा, मैंने फिल्म सारांश में उस समय वृद्ध व्यक्ति का किरदार निभाया जब मैं नौजवान था। इसी तरह वर्ष 1991 में मैंने फिल्म मस्त कलंदर में एक समलैंगिक का किरदार निभाया और उस समय बहुत से लोग आज की तरह समलैंगिकता से परिचित नहीं थे।