
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का कहना है कि वह हिंदी फिल्मों के सदाबहार नायक धमेन्द्र की तरह दिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धमेन्द्र हमेशा से ही मेरे आदर्श रहे हैं।
गोविंदा ने कहा कि मैं धमेन्द्र जी की तरह तंदरुस्त दिखना चाहता हूं। वे मेरे आदर्श हैं। जब मैं खुद को आईने में देखता हूं तो खुद में धमेन्द्र को खोजता हूं।
गोविंदा हाल ही में प्रदर्शित फिल्म लाइफ पार्टनर में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों की सराहना नहीं मिली।